देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए साइबर पुलिसिंग, मानव तस्करी रोकथाम और डिजिटल इन्वेस्टिगेशन को मजबूत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मैदानी के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर प्रभावी कार्रवाई हो, पुलिस और महिला-बाल विकास विभाग के पोर्टल का API इंटीग्रेशन कर डेटा विसंगति दूर की जाए और नोडल अधिकारी तैनात किए जाएं। लापता बच्चों-महिलाओं को ट्रेस करने के लिए डेडिकेटेड टीम, विशेष अभियान और केस-वाइज विश्लेषण करने को कहा।
मुख्य सचिव ने साइबर पुलिसिंग में बैंकिंग एक्सपर्ट्स को जोड़ने, ANTF में विभागीय समन्वय, विवेचना में टेक्नोलॉजी, e-FIR रिजेक्शन का विश्लेषण, e-Summons, न्यायश्रुति, FSL, मालखाना और Dial 112 को लाइव करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों में सीज गाड़ियों के डिजिटल स्टोरेज से निपटान और मासिक रिपोर्ट देने को भी कहा।
बैठक में DGP दीपम सेठ, सचिव गृह शैलेश बगौली सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
