बनबसा (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बनबसा में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली स्थानीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

 

युवाओं के सवालों पर CM ने कहा कि पारदर्शिता और निष्ठा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। नकल विरोधी सख्त कानून से अब तक 34,000 से अधिक युवाओं को पारदर्शी सरकारी नौकरियां मिली हैं। उन्होंने बताया कि चंपावत में 56 करोड़ से साइंस सेंटर, आधुनिक पुस्तकालय, इंजीनियरिंग कॉलेज और राज्य का पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज बनाया जा रहा है। पलायन रोकने को अल्मोड़ा, चमोली और पौड़ी में औद्योगिक पार्क स्थापित किए जा रहे हैं और युवाओं के लिए युवा आयोग का गठन हो रहा है।

 

CM ने ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान पर युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान NEET में सफल हिमानी विश्वकर्मा, अमेजॉन में 47 लाख पैकेज पाने वाली श्वेता चंद, एवरेस्ट विजेता वीरेंद्र सामंत सहित 13 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *