खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सादगी का परिचय देते हुए ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश दिया। वे मेलाघाट रोड पर पैदल चलते हुए अचानक मिलन डेरी पहुंचे और वहां चाय पी।
सीएम को सहज भाव से अपने बीच देखकर दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों में उत्साह दिखा। उन्होंने दुकानदारों से आत्मीय संवाद कर कारोबार और सुविधाओं की जानकारी ली।
इस मौके पर सीएम ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोकल फॉर वोकल आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की नींव है। स्थानीय को प्राथमिकता देने से रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर बनेंगे।
