बनबसा (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को युवा संवाद के बाद बनबसा में प्रबुद्धजनों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजन समाज के दर्पण हैं और उनका मार्गदर्शन विकास को नई गति देता है।
सीएम ने कहा कि चंपावत को आदर्श चंपावत बनाने के साथ आदर्श उत्तराखंड के संकल्प पर काम हो रहा है। टनकपुर में ISBT और शारदा कॉरिडोर, मां पूर्णागिरि धाम में प्रकाश व्यवस्था, रोपवे-हेलीपैड, पार्किंग, APJ अब्दुल कलाम संस्थान और साइंस सेंटर जैसे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य की GSDP 5 साल में दोगुनी हुई है।
इस दौरान बनबसा की प्रथम महिला ग्राम प्रधान दिव्यांग कमला देवी के स्वागत के लिए सीएम स्वयं उनके पास पहुंचे, जिसने सभी को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
