खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सनातन धर्मशाला स्थित सोबन सिंह जीना सभागार में ‘युवा समसामयिक संवाद’ कार्यक्रम में 18 विद्यालयों के करीब 360 विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया।
छात्रों के सवालों पर CM ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। यदि कोई रिश्वत मांगे तो टोल-फ्री 1064 या ऐप पर शिकायत करें, पहचान गोपनीय रखी जाएगी और विशेष टीम त्वरित जांच करेगी।
सीएम ने कहा कि विकल्प रहित संकल्प से उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाया जाएगा, ताकि युवाओं को शिक्षा, रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े। सीमांत क्षेत्रों को देश के प्रथम गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और स्थानीय रोजगार पर फोकस है। उन्होंने बताया कि अब तक 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है और बेहतर कनेक्टिविटी से प्रदेश में सालाना पर्यटकों की संख्या 7-8 करोड़ पार हो गई है।
