देहरादून, 2 सितंबर। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में नीति आयोग के सदस्य प्रो. एम. श्रीनिवास और प्रो. के.वी. राजू के साथ बैठक हुई, जिसमें राज्य के विकास की संभावनाओं और चुनौतियों पर चर्चा हुई।
मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड में हॉर्टिकल्चर, फ्लोरीकल्चर, फिशरीज और हनी प्रोडक्शन में अपार संभावनाएं हैं। हाई डेंसिटी एप्पल, कीवी, ड्रैगन फ्रूट को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने और एरोमा सेक्टर में इंडस्ट्री लिंकेज, ग्रेडिंग व ट्रेसेबिलिटी मजबूत करने पर काम हो रहा है।
नीति आयोग के सदस्यों ने आभा आईडी का सैचुरेशन कर डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड मजबूत करने और स्थानीय मानव संसाधन को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से स्किल कर रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष, बंदरों-जंगली सूअरों से फसल नुकसान और वनाग्नि जैसी चुनौतियों पर वैज्ञानिक समाधान की आवश्यकता बताई गई।
