खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में गोलीकांड के सात शहीद आंदोलनकारियों भगवान सिंह सिरौला, प्रताप सिंह, रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानंद भट्ट और परमजीत सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया।

 

सीएम ने कहा कि खटीमा राज्य आंदोलन की तपोभूमि और जननी है, खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा की घटनाओं ने आंदोलन को नई दिशा दी। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

उन्होंने बताया कि सरकार ने आंदोलनकारियों और आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया है, शहीद आश्रितों की पेंशन 3 हजार से बढ़ाकर 5500 रुपये की गई है, चिह्नित आंदोलनकारियों को पहचान पत्र और बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा दी जा रही है। महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण, UCC, सख्त नकल विरोधी कानून और 13 हजार एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त करने जैसे निर्णय भी गिनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *