देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को पुलिस विभाग और बैंकों के साथ साइबर एवं वित्तीय फ्रॉड की रोकथाम पर समन्वय बैठक की।

उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 साल में ऐसे अपराध बढ़े हैं, इसलिए बैंकर्स समिति की बैठकों में इसे स्थायी एजेंडा बनाकर नियमित समीक्षा हो। पुलिस-बैंकों के बीच त्वरित सूचना साझाकरण, अधिकारियों-कर्मचारियों का सेंसिटाइजेशन और प्रशिक्षण जरूरी है।

मुख्य सचिव ने होल्ड धनराशि को रेस्टोरेबल प्रक्रिया में लाकर पीड़ित को प्रोएक्टिव सूचना देने, ग्रीवांस रिड्रेसल मॉड्यूल को प्रभावी बनाने और म्यूल अकाउंट्स की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *