खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण कर पौधरोपण किया।
इस मौके पर CM ने 6 घोषणाएं कीं- ऑक्सीजन पार्क का विस्तारीकरण, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को पार्क परिसर में शिफ्ट करना, खटीमा में स्टेडियम, क्रियाशाला, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन बनाना। उन्होंने कहा कि व्यास वैली, पंचाचूली, आदि कैलाश जाने वाले यात्रियों के लिए सर्किट हाउस बनेगा।
CM ने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं, इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाकर सरकार आगे बढ़ रही है। पार्क को स्वच्छ रखने की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए उन्होंने पिंक शौचालय बनाने के निर्देश दिए। सांसद अजय भट्ट और नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
