टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्टेडियम में ‘खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारंभ किया और खिलाड़ी गहना महर को मशाल सौंपी।
CM ने कहा कि खेल महाकुंभ गांव की मिट्टी से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभा पहुंचाने का माध्यम है। इस साल न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक प्रतियोगिताएं होंगी और करीब 11 करोड़ की पुरस्कार राशि DBT से दी जाएगी। राज्य स्तरीय पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा।
उन्होंने बताया कि नई खेल नीति में अब तक 29 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दी गई है, हल्द्वानी में क्रीड़ा विश्वविद्यालय का शिलान्यास हुआ है और उदीयमान खिलाड़ी योजना में 8-14 वर्ष के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। पिछले साल 2.20 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने पारदर्शी चयन का आश्वासन दिया।
