ऊधमसिंह नगर, 2 सितंबर। उत्तराखंड में नई मदरसा शिक्षा व्यवस्था के तहत प्रशासन ने बिना मान्यता संचालित संस्थानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर परगना क्षेत्र में चार मदरसों को सील किया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ऋचा सिंह और कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित संचालक मान्यता और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

सील किए गए मदरसों में मदरसा जामिया हनफिया रजाउत उलूम बाजपुर, मदरसा गुलशने इस्लाम कनोरा, मदरसा जामिया फातिमा बाजपुर और मदरसा मोइनुल उलूम गांधीनगर केलाखेड़ा शामिल हैं।

एसडीएम ने बताया कि जिले में मदरसों का निरीक्षण जारी है और बिना मान्यता मिले संस्थानों पर कार्रवाई होगी। वहीं, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कहा कि शासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

उधर, नई व्यवस्था के खिलाफ कुछ संचालकों ने नैनीताल हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *