https://insightuttarakhand.com/

विधायक ने किया विवादित सड़क का लोकार्पण,सत्य की हुई जीत,सरकारी कार्य में बाधा डालने का कार्य किया गया था:-विधायक ममता राकेश

– भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने काफी दिनों से विवादित चली आ रही सड़क का लोकार्पण किया। दरअसल आपको बता दें कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध राकेश और भगवानपुर विधायक ममता राकेश इस सड़क के निर्माण को लेकर आमने सामने हो गए थे। मामला पुलिस तक पहुंच गया था जिसके बाद एसडीएम भगवानपुर ने मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए दोनो पक्षों को अपने अपने दस्तावेज देने को कहा गया। इसके बाद नगर पंचायत द्वारा उक्त सड़क के निर्माण के लिए अनापत्ति पत्र जारी कर दिया गया। इसके बाद विधायक के प्रस्ताव के अनुसार सड़क का कार्य पूर्ण किया गया। हालाकि इस मामले पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि ये सड़क ना तो कभी विवादित थी और ना है बस कुछ लोगों द्वारा बिना कारण के निर्माण कार्य को रोकने का काम किया गया, सरकारी कार्य में बाधा  डालने का कार्य किया गया था लेकिन आज सत्य की जीत हुई है और इस सड़क का लोकार्पण किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *