*पिथौरागढ़:* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह केवल दीप जलाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प के प्रति जनता के आभार का अभियान है। उनके नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। उज्ज्वला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुद्रा, किसान सम्मान निधि, आवास और आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि PM के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही खेलो इंडिया से गांवों की प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिल रहा है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, जिलाधिकारी आशीष भटगाई, एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे सहित कई पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।
