*देहरादून:* सहसपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी आशिक पुत्र सलीम (27) निवासी महमूद नगर को रामपुर सहसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 4 लाख रुपये की ज्वेलरी और स्मार्टफोन बरामद किया।

17 सितंबर को वादी आकाश कुमार ने तहरीर दी थी कि रात में अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण और फोन चोरी कर लिए हैं। इस पर कोतवाली सहसपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 18 सितंबर को चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की थी। आरोपी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है और उसके खिलाफ चोरी व अन्य धाराओं में 5 मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *