*देहरादून।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है और महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।

शनिवार को मुख्य सेवक सदन में मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में सीएम ने महिलाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं सकारात्मक होकर लक्ष्य पर ध्यान दें, सरकार पूरी तरह साथ है।

सीएम ने कहा कि कौशल और उद्यमिता विकास के लिए मुख्यमंत्री उद्यमशाला, सशक्त बहना योजना चलाई जा रही है। महिला उद्यमियों को आसान लोन दिया जा रहा है। महिलाओं के उत्पादों को ‘हाउस ऑफ हिमालय’ ब्रांड से पहचान दी गई है। जल्द सहस्रधारा रोड, देहरादून में 13 जिलों के उत्पादों के लिए बड़ा सेंटर बनेगा।

महिला समूहों के उत्पाद एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और ऑनलाइन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संवाद में एक महिला ने भावुक होकर बताया कि कभी घर बिक गया था, लेकिन स्वयं सहायता समूह से जुड़कर परिवार संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *