*देहरादून।* एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पटेलनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 4 दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर को वादी उपेंद्र दत्त निवासी आनंद नगर ने माजरा से बाइक चोरी होने की तहरीर दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर 19 सितंबर को चेकिंग के दौरान अभियुक्त देवांश शर्मा पुत्र स्वर्गीय शैलेंद्र शर्मा निवासी साउथ वनस्थली बल्लूपुर (26) को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथी विवेक राजपूत निवासी कैनाल रोड के साथ मिलकर नशे की लत पूरी करने के लिए सुनसान जगहों से बाइक-स्कूटी चोरी करता था। एक बाइक महंत इंद्रेश पार्किंग और एक कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी की थी। अन्य दो एक्टिवा को कबाड़ी पुल के पास पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखा था, जिन्हें बेचने की फिराक में था।

पुलिस ने UK07-BS 2118, बिना नंबर की स्प्लेंडर, UK07-AW 1679 काली एक्टिवा और UK07-DJ 2113 सिल्वर एक्टिवा बरामद की है। फरार साथी विवेक की तलाश जारी है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओमवीर सिंह, कांस्टेबल हरमिंदर और चमन लाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *