*देहरादून।* एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 3 पेटी से अधिक अवैध देसी शराब बरामद हुई है।
*1- कोतवाली ऋषिकेश:* पुलिस ने 20 सितंबर को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर न्यू त्रिवेणी कॉलोनी, गली नंबर-02 से ध्रुव साहनी पुत्र सुरेंद्र साहनी (18) को 90 टेट्रा पैक देशी माल्टा शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।
*2- कोतवाली पटेलनगर:* पुलिस ने चेकिंग के दौरान चक्की टोला मंडी के पीछे से जितेंद्र पुत्र रोशन निवासी ब्रह्मपुरी को 60 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मु.अ.सं. 665/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
