*पौड़ी।* सेवा संकल्प अभियान के तहत पौड़ी जनपद के 1853 आंगनबाड़ी केंद्रों में “आंगन का मिलन” कार्यक्रम आयोजित होगा।
सोमवार को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने समीक्षा बैठक कर तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को महिलाओं, बच्चों और ग्रामीण समुदाय से जोड़ना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना ह
मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में पीएम मातृ वंदना योजना, गोद भराई, जन्मोत्सव सहित केंद्र-राज्य की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बच्चों के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी। लाभार्थियों से सीधा संवाद कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा और उत्कृष्ट आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्त्रियों को सम्मानित किया जाएगा।
