*देहरादून।* सहसपुर क्षेत्र में बाइक सवार युवक-युवती के साथ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

21 सितंबर को कंट्रोल रूम से एल्टस स्कूल रामपुर के पास मारपीट की सूचना पर सहसपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने बाइक पर जा रहे युवक-युवती को रोककर मारपीट की और फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 6 आरोपियों को चिन्हित कर धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में नौशाद, सोहिल, नाजिम, शादाब, तारिक और शोएब शामिल हैं, जो रामपुर और जमनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *