*नैनीताल।* नैनीताल में आयोजित मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और महाआरती में शामिल हुए।
सीएम ने कहा कि नंदा देवी महोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव है। सरकार “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र पर देवभूमि को आगे बढ़ा रही है। केदारखंड की तर्ज पर कुमाऊं में मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है, जिससे धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार, मातृशक्ति को स्वरोजगार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि देवभूमि की पहचान की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, 11 पर्वतीय जिलों में कृषि भूमि खरीद पर रोक लगाई गई है, समान नागरिक संहिता लागू की गई है और नकल विरोधी कानून से अब तक 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है।
