*देहरादून।* मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को देहरादून में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन किया।
मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून में IIM काशीपुर का कैंपस खुलने से प्रदेश के विद्यार्थियों को मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा अपने ही क्षेत्र में प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, उच्च स्तरीय संस्थानों से उन्हें क्षमताएं विकसित करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर IIM काशीपुर के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी और CPWD के मुख्य अभियंता देवेंद्र प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
