*देहरादून।* नीट यूजी 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र के आधार पर MBBS में प्रवेश के मामले में SIT ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

13 सितंबर को थाना रायपुर और क्लेमेंट टाउन में फर्जी दस्तावेजों से प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में मुकदमे दर्ज हुए थे। एसएसपी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण जया बलोनी के नेतृत्व में SIT गठित की गई थी। SIT ने जांच में पाया कि अभ्यर्थियों के पते गलत थे और दस्तावेज कूटरचित थे।

इससे पहले 21 सितंबर को दो आरोपी रूपेश पंडित और अरविंद कुमार गिरफ्तार हुए थे, रूपेश की निशानदेही पर 8 लाख रुपये बरामद हुए थे। अब तीसरे आरोपी धीरज कुमार श्रीवास्तव (37) निवासी भोपाल को कार सहित गिरफ्तार किया गया है, उसकी कार से 5,58,100 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी ने बताया कि यह रकम फ्रीडम फाइटर कोटे से एडमिशन दिलाने के एवज में कमीशन के तौर पर मिली थी।

आरोपी भोपाल में MBBS WAY के नाम से ऑफिस चलाकर कमीशन पर एडमिशन दिलाने का काम करता था। SIT प्रकरण के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *