*देहरादून, 24 सितंबर 2026।* मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण और पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने केदारनाथ में एसेट हैंडओवर की जानकारी लेते हुए सेंट्रल स्ट्रीट के तहत 6 बिल्डिंग्स को टॉप प्रायोरिटी पर रखकर यात्रा सीजन के बाद काम शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेकहोल्डर्स के साथ एग्रीमेंट साइन करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा, ताकि काम में देरी न हो।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मास्टर प्लान क्षेत्र से बाहर किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति न दी जाए, इसके लिए तत्काल जीओ जारी किया जाए। विशेष रूप से फ्रैजाइल और एवलॉन्च प्रोन एरिया में किसी भी एजेंसी को निर्माण की अनुमति न दी जाए और सुरक्षा व पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन हो।

बद्रीनाथ धाम में फेज-1 और फेज-2 के कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि बद्रीनाथ में निर्माणाधीन अस्पताल को 15 दिनों में शुरू करने की योजना है, जिस पर मुख्य सचिव ने समय से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *