*देहरादून, 24 सितंबर 2026।* प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खेल निदेशालय ने आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है, आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आवेदक का उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना और अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करना अनिवार्य है। पात्रता, दस्तावेज और आवेदन पत्र की पूरी जानकारी खेल विभाग की वेबसाइट http://sports.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता है। खिलाड़ी का पदक सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, सुविधाएं और सम्मानजनक रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *