*खटीमा, 25 सितंबर 2026।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्दीघेरा, खटीमा में 7.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गौशाला का लोकार्पण किया और 108.84 करोड़ रुपये की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 34.44 करोड़ की लागत से राज्य मार्ग-70 के सत्रहमील से नानकसागर तक 13.60 किमी मार्ग के उच्चीकरण का कार्य प्रमुख है।

मुख्यमंत्री ने गौशाला के भविष्य में विस्तार की घोषणा करते हुए कहा कि यह निराश्रित गोवंश के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिलने से उनकी देखभाल होगी और दुर्घटनाएं भी कम होंगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है और उनका संरक्षण हमारा कर्तव्य है। प्रदेश में गौ सदनों के माध्यम से 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय दिया जा रहा है। 63 स्थानों पर गौशाला निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई है और ग्राम्य गौ सेवक योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *