*खटीमा, 25 सितंबर 2026।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नेस्ले इंडिया द्वारा सीएसआर के तहत उपलब्ध कराए गए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन शामिल हैं।

नेस्ले द्वारा धर्मपुर, छत्तरपुर, बिंदूखेड़ा, कीरतपुर, बागवाला, दानपुर और नगला तराई के लिए एक-एक इलेक्ट्रिक वाहन दिया गया है। इस दौरान ब्रिटानिया की ओर से स्वास्थ्य एवं पोषण सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में आधुनिक संसाधनों, जनभागीदारी और कॉरपोरेट सहयोग की अहम भूमिका है। ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित किया जा रहा सेल्फ-सस्टेनिंग मॉडल स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *