*उत्तरकाशी, 26 सितंबर 2026।* जनपद भ्रमण के दूसरे दिन मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शनिवार को गंगोत्री धाम में मां गंगा, विश्वनाथ और शक्ति मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

पूजा के बाद मुख्य सचिव ने गंगोत्री मंदिर समिति और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारू रखने और स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

मुख्य सचिव ने घाटों पर स्वच्छता, नियमित साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय, एडीएम मुक्ता मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *