*देहरादून, 26 सितंबर 2026।* एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने एक तस्कर को 11.29 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 3 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार 25 सितंबर को चेकिंग के दौरान आरोपी शंभू साहनी पुत्र छोटेलाल, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, पटेल नगर (उम्र 28 वर्ष) को पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह तस्करी में लिप्त हो गया और स्मैक को स्थानीय नशे के आदि लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलबीर सिंह, कांस्टेबल अमित राणा और बीरेंद्र ग्वाल शामिल रहे।
