*देहरादून, 27 सितंबर 2026।* कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को सुना।

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने का जिक्र करते हुए भारतीय सेना के शौर्य को याद किया और आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रहित, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर देशवासियों से संवाद किया।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा है। यह कार्यक्रम सेवा, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम बन चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है और आज महिलाएं शिक्षा, स्वरोजगार, सेना और खेल जैसे क्षेत्रों में देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *