*देहरादून, 28 सितंबर 2026।* कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने साइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

27 सितंबर को वादी शोभा सिंह पुत्र महेंद्र ने घर से साइकिल चोरी होने की शिकायत दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से जानकारी जुटाई।

27-28 सितंबर की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी सौरभ अरोरा पुत्र नरेश अरोड़ा निवासी संजय कॉलोनी, उम्र 27 वर्ष को चोरी की साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की थी। वह साइकिल बेचने की फिराक में था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चुराई गई 6 अन्य साइकिलें भी बरामद की हैं। कुल 7 साइकिलें बरामद हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *