*देहरादून, 28 सितंबर 2026।* राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सोमवार को बीजापुर गेस्ट हाउस देहरादून में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की।

बैठक में उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी और पर्यावरण मित्र समाज को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिकारियों को उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने और सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से देने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष ने कहा कि मैनुअल स्कैवेंजिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है। किसी भी पर्यावरण मित्र को सीवर या सेप्टिक टैंक में मैनुअल तरीके से न उतारा जाए। इसके लिए आधुनिक मशीनों और रोबोटिक तकनीक का उपयोग बढ़ाया जाए, मैनहोल को ‘मशीन होल’ के रूप में विकसित किया जाए।

उन्होंने सभी कर्मचारियों को पीपीई किट, प्रशिक्षण, समय पर वेतन, न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने, जीवन-स्वास्थ्य बीमा और बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। NAMASTE योजना से अधिक से अधिक कर्मचारियों को जोड़ने और आईडी कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अपर सचिव विनोद गिरि गोस्वामी, एडीएम केके मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *