*देहरादून, 30 सितंबर।* चीन के शंघाई में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड के दो युवाओं ने रजत पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया।

उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स और देहरादून के पार्थ वोहरा ने इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में सिल्वर मेडल हासिल किया। यह प्रतियोगिता 22 से 27 सितंबर तक आयोजित हुई थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दोनों को बधाई दी। कहा, विश्व के सबसे बड़े कौशल मंच पर उत्तराखंड के युवाओं का पदक जीतना गौरव की बात है।

परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता को स्किल का ओलंपिक माना जाता है, जिसमें 1400 प्रतिभागियों ने 64 विधाओं में हिस्सा लिया। भारत ने 8 रजत और 20 मेडलियन्स जीतकर विश्व में 10वां स्थान हासिल किया, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *