*देहरादून, 30 सितंबर।* मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने अपनी नई पहचान के लिए आयोजित मैस्कॉट डिजाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता-2026 के विजेताओं को सम्मानित किया।
बुधवार को एमडीडीए कार्यालय में आयोजित समारोह में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र दिए। मैस्कॉट प्रतियोगिता में स्नेहा भंडारी को प्रथम (50 हजार), अनुराग रमोला को द्वितीय (30 हजार) और अंकिता बिष्ट को तृतीय (15 हजार) पुरस्कार मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में अंकित सिंह रावत को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये मिले।
उपाध्यक्ष ने कहा कि यह प्रतियोगिता सिर्फ प्रतीक चुनने के लिए नहीं, बल्कि जनता को एमडीडीए की सोच से जोड़ने की पहल थी। 3 से 16 अगस्त तक चली प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
