*नरेंद्रनगर, 1 अक्टूबर।* ओणी गांव के स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने किशोरियों, माताओं और बच्चों से संवाद किया।

मंत्री ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ बचपन ही प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव है। आंगनवाड़ी केंद्र सिर्फ पोषण और शिक्षा का नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और परिवार के समग्र विकास का केंद्र हैं।

कार्यक्रम में मंत्री ने बच्चों के साथ भोजन किया, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई और महालक्ष्मी किट, किशोरी योजना के लाभार्थियों को लाभ दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आरती देवी और सहायिका पूनम को सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *