*देहरादून, 1 अक्टूबर।* मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा में शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कहा, 10 महीने में सिर्फ 10 फीसदी काम हुआ है।
गुरुवार को सचिवालय में बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और PERT चार्ट के साथ नियमित मॉनिटरिंग हो। कार्यस्थल पर डेडिकेटेड प्रोजेक्ट मैनेजर तैनात किया जाए।
मुख्य सचिव ने कुंभ 2027 को देखते हुए प्राथमिकता वाले काम समय पर पूरा करने को कहा। सतीकुंड का काम 15 दिसंबर तक पूरा करने के लिए शिफ्ट बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही हरिद्वार में पार्किंग प्रोजेक्ट्स के लिए DM और मेलाधिकारी से NOC लेना अनिवार्य किया।
