*मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामपुर तिराहा शहीद स्थल पर राज्य आंदोलन के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी और शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए।
CM ने घोषणा की कि जिन शहीद आंदोलनकारियों की प्रतिमाएं अभी तक नहीं लगी हैं, वे उनके पैतृक गांवों में स्थापित की जाएंगी। रामपुर तिराहा अतिथि गृह का उच्चीकरण होगा, पुस्तकालय को ई-लाइब्रेरी बनाया जाएगा और संग्रहालय का विस्तार कर उसमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति से जुड़ी सामग्री जोड़ी जाएगी।
धामी ने कहा कि 1-2 अक्टूबर 1994 की रात की घटना आंदोलन का सबसे दर्दनाक अध्याय है। सरकार आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण, आश्रित प्रमाण पत्र तहसील स्तर पर, बसों में मुफ्त यात्रा और राज्य सम्मान परिषद के जरिए सम्मान दे रही है।
