*पंचकूला, 2 अक्टूबर।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला और युवाओं का उत्साह बढ़ाया। लीग में देशभर की 30 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर CM ने खिलाड़ियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कहा, ‘क्रिकेट को हां, नशे को ना’ सिर्फ नारा नहीं, स्वस्थ जीवन का संकल्प है। अगर लत लगानी है तो खेल और फिटनेस की लगाएं।
धामी ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाता है। PM मोदी के खेलो इंडिया, फिट इंडिया से गांवों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रही हैं।
