*देहरादून -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में आयुष विभाग के 271 और ईएसआई के 61 फार्मेसी अधिकारियों सहित कुल 332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाएं। सरकारी सेवा को केवल नौकरी न समझें, बल्कि अंतिम व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम बनें। अस्पताल आने वाला हर व्यक्ति उम्मीद लेकर आता है, आपकी तत्परता से उनका भरोसा मजबूत होगा।

CM ने कहा कि सरकार ने भर्ती व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है, नकल माफिया पर कार्रवाई और सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। पिछले 5 वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को मॉडल ‘आयुष प्रदेश’ और ‘ग्लोबल वेलनेस हब’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। सभी जिलों में आयुष सेवाएं, पंचकर्म का आधुनिकीकरण और आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र स्थापित हो रहे हैं। ई-संजीवनी, आयुष सेतु पोर्टल और होमस्टे को वेलनेस से जोड़ा गया है।

ईएसआई योजना अब 6 से बढ़ाकर सभी 13 जिलों में पहुंचाई गई है। रुद्रपुर में 100 बेड अस्पताल शुरू हो चुका है, हरिद्वार में 300 बेड अस्पताल निर्माणाधीन है, काशीपुर में भूमि चिन्हित है। 47 नए चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती अंतिम चरण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *