*देहरादून -* SSP देहरादून की सख्ती के बाद दून पुलिस ने हुड़दंगियों पर कार्रवाई की है। पटेलनगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 04/10/2026 को कोतवाली पटेलनगर को सूचना मिली कि ISBT में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद दोनों पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा कर हुड़दंग कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यक्ति नहीं माने और अधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए। शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना पर पुलिस ने 07 व्यक्तियों को 170 BNSS में गिरफ्तार किया।
*गिरफ्तार व्यक्ति -*
1. शोएब पुत्र लियाकत अली, महबूब कॉलोनी ब्राह्मणवाला, उम्र 24
2. मोनिस पुत्र ईमरान, ब्राह्मणवाला, उम्र 21
3. आरिस पुत्र ईमरान, ब्राह्मणवाला, उम्र 23
4. सदान पुत्र सलीम, कारगी ग्रांट, उम्र 21
5. फैजान अहमद पुत्र इरफान, आजाद कॉलोनी, उम्र 34
6. रहमान पुत्र इरफान, आजाद कॉलोनी, उम्र 30
7. इमरान पुत्र अब्दुल सलाम, कारगी ग्रांट, उम्र 40
