*देहरादून -* 8 और 9 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाले महिला एवं बाल विकास के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर बैठक की।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में महिला एवं बाल विकास में किए जा रहे कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, आंगनवाड़ी व्यवस्था, पोषण और बाल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगा। विभिन्न राज्यों के बेहतर कार्यों के अनुभव साझा होंगे।
रेखा आर्या ने कहा कि सम्मेलन में राज्य का प्रतिनिधित्व करना गर्व का विषय है। यह उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपने कार्यों को साझा करने और अन्य राज्यों के उत्कृष्ट कार्यों को सीखने का अवसर है। समापन सत्र में पीएम नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन मिलेगा।
इससे पहले मंत्री रेखा आर्या भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन में शामिल हुईं और शुभकामनाएं दीं।
