*देहरादून -* मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने मसूरी में अवैध व्यावसायिक निर्माण पर शिकंजा कसा है। प्राधिकरण ने लाइब्रेरी रोड स्थित होटल अतिथि के अवैध रूप से निर्मित बेसमेंट और 12 कमरों को सील कर दिया है।

MDDA के अनुसार होटल संचालक देवेन्द्र अग्रवाल द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया गया था। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई की।

प्राधिकरण ने कहा है कि मसूरी जैसे संवेदनशील पर्वतीय और पर्यटन क्षेत्र में अनियोजित निर्माण से यातायात, पार्किंग, जल निकासी और पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुनियोजित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है और अवैध निर्माण पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, जबकि सचिव मोहन सिंह बर्निया ने भवन स्वामियों से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *