*देहरादून, 10 अक्टूबर:* एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली पटेल नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 09 अक्टूबर को रूटीन चेकिंग के दौरान बाजार पटेल नगर क्षेत्र से महिला को 200 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। बरामद शराब 4 पेटी से अधिक बताई जा रही है।

आरोपी की पहचान सीता देवी पत्नी विजय निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेल नगर, उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना पटेल नगर में मुकदमा अपराध संख्या 744/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में म0उ0नि0 शिखा, कांस्टेबल अनिल सालार और कांस्टेबल नितिन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *