*देहरादून, 10 अक्टूबर:* एसएसपी देहरादून की सख्ती के बाद हुड़दंगियों पर कार्रवाई जारी है। कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 09 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि नयागांव क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीनों को 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम:*
*1.* मो0 अफजल पुत्र अनवर हुसैन, निवासी परवल उम्मेदपुर, पटेलनगर, उम्र 30 वर्ष
*2.* इकबाल पुत्र बुन्दु, निवासी परवल उम्मेदपुर, पटेलनगर, उम्र 33 वर्ष
*3.* अलीशेर पुत्र बिन्दु हसन, निवासी सिंगनीवाला सहसपुर, उम्र 42 वर्ष
