*हरिद्वार -* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा पूरी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती की।

सीएम ने मां गंगा से पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के साथ देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

इससे पहले चंपावत के बनबसा के बाद अब हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। सरकार का उद्देश्य शासन को प्रदेश के अलग-अलग जनपदों तक ले जाकर स्थानीय विकास से जुड़े फैसलों को गति देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *