*देहरादून -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. बिसेन का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान प्रेरणादायी है। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने जनहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सीएम धामी ने विश्वास जताया कि डॉ. बिसेन के अनुभव और मार्गदर्शन से उत्तराखंड के विकास को नई दिशा मिलेगी और उनके कार्यकाल में राज्य सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *